पटनाः हिंदी के प्रख्यात आलोचक एवं विद्वान डॉ नंद किशोर नवल का 12 मई की देर रात पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।
डॉ. नवल के परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री हैं। बिहार के वैशाली के चांदपुरा में जन्मे डॉ. नवल कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें निमोनिया हो गया था। वह जाने- माने आलोचक डॉ. नामवर सिंह के सहयोगी भी रहे थे। डॉ. नवल ने डॉ. सिंह के साथ आलोचना पत्रिका का सम्पादन किया भी था।डॉ. नवल डॉ. सिंह के बाद हिंदी के बड़े आलोचक माने जाते थे। उन्होंने ‘निराला रचनावली’, ‘रुद्र रचनावली’ और ‘दिनकर रचनावली’ का भी सम्पादन किया। इसके साथ ही डॉ, महावीर प्रसाद द्विवेदी के ‘मुक्तिबोध’ पर महत्वपूर्ण किताबें लिखी है। पटना विश्विद्यालय में हिंदी विभाग के अध्यक्ष से सेवानिवृत्त होकर वे स्वतंत्रलेखन कर रहे थे। डॉ. नवल ने 1980 के आरंभ में धरातल नामक पत्रिका निकाली थी। उन्हें रामचन्द्र शुक्ल सम्मान और दिनकर सम्मान से नवाजा गया था। उनकी लगभग 20 किताबें छपी हैं।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…
श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…
इस्लामाबाद: भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान की धरती से चीन और पाकिस्तान को कड़ा…
दिल्लीः महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में विधानसभा की 81 सीटों पर…