संवाददाता
दिल्लीः कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन में मज़दूरों तथा कामगारों को निराश करने का आरोप लगाया है और कहा है कि इन वर्गों के लिए कोई घोषणा नहीं की।
पार्टी संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि श्री मोदी ने अपने घर जाने के लिए परेशान लाखों श्रमिकों के साथ असंवेदनशीलता दिखाई है, इस वर्ग में गहरी निराशा छा गई है।
उन्होंने कहा कि माननीय मोदी जी, आपने सम्बोधन से मीडिया को ख़बर बनाने को हेडलाइन तो दे दी, लेकिन देश को ‘मदद की हेल्पलाइन’ का इंतजार है। वादे से हक़ीक़त तक का सफ़र पूरा होने का इंतज़ार रहेगा। उन्होंने कहा कि घर वापसी करते लाखों प्रवासी मज़दूर भाइयों को राहत, घाव पर मरहम, आर्थिक सहायता तथा सुरक्षित घर लौटने की मदद पहली ज़रूरत है। उम्मीद थी आप इसकी घोषणा करेंगे। देश राष्ट्रनिर्माता मज़दूरों तथा श्रमिकों के प्रति आपकी निठुरता तथा असंवेदनशीलता से निराश है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…
श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…
इस्लामाबाद: भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान की धरती से चीन और पाकिस्तान को कड़ा…
दिल्लीः महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में विधानसभा की 81 सीटों पर…