दिल्लीः वैश्विक महामारी कोरोना देश में काफी तेजी से पैर पसार रहा है। पिछले 24 घटे के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इस संक्रमण के 4213 नये मामले दर्ज किये गये हैं तथा इस दौरान 97 लोगों की मौत हुई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 11 मई की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से संक्रमित होने वाले लोगों की 67,152 हो गई है तथा 2206 लोगों की अब तक इसके कारण मौत हुई है। वहीं 20917 लोग ठीक हुए हैं। देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है। इस संक्रमण के कारण राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। महाराष्ट्र में अब तक 22171 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं तथा 832 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 4199 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं। देश का पश्चिमी राज्य गुजरात इस जानलेवा विषाणु से संक्रमित होने के मामले में दूसरे नंबर पर है। गुजरात में अब तक 8194 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 493 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 2545 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भी स्थिति कोरोना के कारण चिंताजनक बनी हुई है। यहां इससे अब तक 6923 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 73 लोगों की मौत हुई है। वहीं 2069 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। तमिलनाडु में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या सात हजार के पार हो गई है और तमिलनाडु में अब तक 7204 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 47 लोगों की मौत हुई है। वहीं 1959 लोग इस संक्रमण से उबरने में कामयाब हुए हैं।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…
श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…
इस्लामाबाद: भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान की धरती से चीन और पाकिस्तान को कड़ा…
दिल्लीः महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में विधानसभा की 81 सीटों पर…