Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज के दिन 1993 में हरियाणा की बेटी संतोष यादव ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर लगातार दूसरी बार पहुंचने की उपलब्धि हासिल की थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 10 मई को घटित हुए महत्वपूर्ण घटनाओं पर  

1427- यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड के बर्न शहर से यहूदियों को निष्कासित किया गया।
1503- इटली के खोजकर्ता एवं नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की।
1526- पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद बाबर ने तत्कालीन भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया।
1534 – फ्रांसीसी नाविक जैक्स कॉर्टियर न्यूफाउण्डलैंड पहुंचा।
1655- ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया।
1774 – लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा बना।
1796 – नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में ऑ्स्ट्रिया को हराया
1824 – लंदन की नेशनल गैलरी को आम नागरिकों के लिए खोला गया।
1857 – स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई मेरठ की छावनी से शुरू हुयी।
1908 – वेस्ट वर्जीनिया के ग्रेफ्टन में चर्च सर्विस के दौरान पहला मदर्स डे मनाया गया।
1916 – नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया।
1940 – जर्मनी ने बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग पर हमला किया।
1945 – रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर्र्र कब्जा किया।
1962 – मार्वल कॉमिक्स ने ‘द इनक्रेडिबल हल्क’ का पहला अंक प्रकाशित किया।
1972 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1981 – बॉम्बे (मुंबई) में पहली बार रात में क्रिकेट मैच खेला गया।
1993 – संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही बनी।
1994 – दक्षिण अफ़्रीका में नेल्सन मंडेला ने प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1995 – दक्षिण अफ्रीका की सोने की एक खान में लिफ्ट गिरने से लगभग 104 मजदूरों की मौत हो गयी।
2000 – भारत और ताजिकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए।
2000 – यूरोपीय देश घाना में एक फ़ुटबाॅल मैच के दौरान हुयी हिंसा में लगभग 130 दर्शकों की मौत।
2005 – लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत हुए।
2007 – अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्यस्थल पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की।
2012 – सीरिया की राजधानी दमिश्क में हुए दो बम धमाकों में 55 लोगों की मौत और 370 अन्य लोग घायल हुए।
2014 – दक्षिण अफ्रीका में हुए आम चुनाव में अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस की जीत।


10 मई को देश और दुनिया में जन्म महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1905- बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का जन्म हुआ।

1929-भारतीय संविधान के विशेषज्ञ एवं ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित सुभाष कश्यप का जन्म हुआ।

1980- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक योगेन्द्र सिंह यादव का जन्म 1980 में हुआ।

10 मई को हुए महत्वपूअम व्यक्तियों के निधनः-

1922– प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी छत्रपति साहू महाराज का निधन  हुआ।

1936-प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता मुख़्तार अहमद अंसारी का निधन हुआ।

1999- पेनिसिलन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम की मृत्यु हुई।

2002-मशहूर उर्दू शायर कैफ़ी आज़मी का निधन हुआ।

Shobha Ojha

Recent Posts

वॉट्सएप पर अनजान फोटो पर किया क्लिक, तो जाएगा आपका बैंक अकाउंट खाली, हो सकते हैं स्कैम का शिकार, जानें कैसे जालसाजों से खुद को रखें सुरक्षित

दिल्लीः मौजूदा समय में जहां टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी को आसान बना रही है, वहीं डिजिटल युग में साइबर अपराधी नए-नए…

3 hours ago

रामनवमी के मौके पर पीएम मोदी करेंगे देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का उद्घाटन

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामनवमी के मौके पर छह अप्रैल को तमिलनाडु के पंबन में बने देश के पहले वर्टिकल…

4 hours ago

क्या मोदी वापस लाएंगे कच्चाथीवू, श्रीलंका दौरे से तेज हुई चर्चा, इंदिरा ने समझौते में श्रीलंका को सौंपा था यह द्वीप

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को (छह अप्रैल) को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वह रामनवमी के मौके पर तमिलनाडु…

4 hours ago

12 घंटे चर्चा के बाद वक्फ बिल राज्यसभा से पास, पक्ष में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े, राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद बनेगा कानून

दिल्लीः 12 घंटे से ज्यादा लंबी की चर्चा के बाद वक्फ संशोधन बिल गुरुवार देर रात राज्यसभा से पास हो…

1 day ago

हमारे कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ वसूलता है भारत, अब होगा जैसा को तैसा का व्यवहारः अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…

4 days ago

सलमान खान की ईद पार्टी में सेलेब्स का जमावड़ा:सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी, रितेश-जेनेलिया समेत कई सितारे पहुंचे

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच…

4 days ago