Subscribe for notification

हैप्पी मदर्स डे, वैदिक ग्रंथों में मां को दिया गया है देवताओं से भी ऊंचा स्थान

आज मदर्स डे है। मानव जीवन में मां को सबसे ऊंच्चा स्थान प्राप्त है। भारत अनेकों वैदिक ग्रंथों में माताओं की महत्ता का बखान किया गया है। वेदों में जहां मां को सबसे बड़ा दानी कहा है। संहिताओं तक और वाल्मीकि रामायण से लेकर महाभारत तक सारे ग्रंथों में मां को निर्विवाद रूप से देवताओं के भी ऊपर स्थान दिया गया है। पंचतंत्र में लिखा है कि माता यस्य गृहे नास्ति…अरण्ये तेन गंतव्यम् अर्थात जिस व्यक्ति के घर में माता नहीं हो, उसे तो वन में चले जाना ही उचित है। 

मनु महाराज द्वारा लिखित मनु स्मृति प्राचीन भारत की पहली स्मृति मानी जाती है। इसमें सामाजिक व्यवस्था और मानव जीवन का वर्णन है। ऐसी मान्यता है कि मनु महाराज मनु के द्वारा ही अयोध्या की स्थापना की थी।  

वेदों में ऋग्वेद को पहला स्थान प्राप्त है। ऐसी मान्यता है कि प्रारंभिक काल में ऋग्वेद ही एकमात्र वेद था। कुछ काल के उपरांत पाराशर ऋषि के पुत्र कृष्णद्वैपायन व्यास ने इसे चार भागों में बांटा और इसी के कारण उनका नाम वेद व्यास पड़ा। ऋग्वेद में मां के बारे में लिखा है कि माता मधुवाचाः सुहस्ताः अर्थात माता ही सबसे मधुर वचन बोलने वाली और सबसे बड़ी दानी है।

ऋग्वेद वैदिक स्तुतियों का एक संकलन है। ऐसी मान्यता है कि यज्ञ पद्धति का प्रादुर्भाव भी इसी से हुआ है। वहीं सामवेद में जो संगीतबद्ध ऋचाएं हैं, वह भी इसी का अंश हैं। सामवेद में मां के बारे में लिखा है कि माता ही सबसे शक्तिशाली है।

अथर्व वेद को चार वेदों में चौथा वेद माना जाता है। ये मूलतः अर्थशास्त्र से जुड़ा है।  अर्थ इसी अथर्व से बना है। ये वेद मानव सभ्यता के विकास में बहुत सहायक है और शाखाओं और ऋचाओं में बहुत गूढ़ ज्ञान समाहित है। अथर्व वेद में मां के बारे में लिखा हुआ है कि माता पृथ्वी की तरह सी सभी तीर्थों से समाहित है।

पद्मपुराण 18 महापुराणों में से है। भगवान विष्णु की लीलाओं और उनके अवतारों की कथाओं पर आधारित इस ग्रंथ में संसार के सभी प्रमुख विद्याओं का सार तत्व है। पद्मपुराण में मां के बारे में लिखा है कि माता सभी तीर्थों से युक्त होती है अर्थात मां में सभी तीर्थ समाहित है।

तैत्तरीय उपनिषद प्राचीन 108 उपनिषदों में से एक है। ये तैत्तरीय ब्राह्मणों द्वारा रचे होने के कारण इस नाम से जाना जाता है। इसमें मां के बार में लिखा है कि माता देवताओं से भी बढ़कर होती है।

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवन लीला पर आधारित वाल्मीकि रामायण को संस्कृत साहित्य का पहला महाकाव्य माना गया है। महर्षि वाल्मीकि द्वारा इसे भगवान राम के रहते ही लिखा गया थाष यह भी प्रमाणित है कि इसी रामायण को लव-कुश ने भगवान राम को सुनाया था। वाल्मीकि रामायण में भी सामाजिक व्यवस्था और मानव जीवन पर कई महत्वपूर्ण बातें कही गई हैं। इस ग्रंथ में मां और मातृभूमि का बखान करते हुए लिखा है कि जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गदपि गरीयसी अर्थात माता और मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है।

महाभारत 5000 साल से ज्यादा पुराना ग्रंथ माना जाता है। वेद व्यास ने इसकी रचना बद्रीनाथ धाम में व्यास गुफा में की थी। महाभारत में एक लाख श्लोक में लिखा है कि मता इस भूमि से कही अधिक भारी होती है।

भास गुप्त काल के पूर्व या प्रारंभिक काल के लेखक माने जाते हैं। उन्होंने संस्कृत साहित्य में अपनी कई अनुपम कृतियां दी हैं। कालिदास ने भी अपने साहित्य में कहीं-कहीं भास का उल्लेख किया है। इससे साफ होता है कि भास कालिदास के पहले थे। भास ने मां के बारे में लिखा है कि माता सिर्फ मनुष्यों की ही नहीं देवताओं की भी भाग्य और देवता है।

Shobha Ojha

Recent Posts

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

18 hours ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

23 hours ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

23 hours ago

बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर सरकारी खजाने से एक पैसा भी खर्च नहीं किया गयाः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी तथा सुशासन और कुशासन…

24 hours ago

पहली बार विधायक बनीं, अब दिल्ली CM:RSS ने नाम बढ़ाया, जानें कौन हैं रेखा गुप्ता

संवाददाताः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रिय सदस्य रहीं 50 वर्षीय रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं CM हैं। बीजेपी…

2 days ago

आयुष्मान योजना को मंजूरी, विधानसभा के पहले दिन कैग की पेंडिंग रिपोर्ट पेश होंगी, दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक में लिये गये कई अहम फैसले

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के छह घंटे बाद अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों…

2 days ago