Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज के ही दिन 1633 में विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमार और दुनिया के अजूबों में शुमार ताज महल 22 साल के परिश्रम के बाद बनकर पूरा हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं नौ मई को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1386-पुर्तगाल और इंग्लैंड के बीच विंडसर समझौता हुआ।

1502-दुनिया के सबसे बड़े खोजी यात्री और नई दुनिया के खोजकर्ता माने जाने वाले क्रिस्टोफर कोलंबस ने एशिया का रास्ता तलाश करने के लिए स्पेन के कादिज से अपनी चौथी यात्रा शुरू की।
1588-ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने पेरिस पर कब्जा किया।
1653-विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद पूरा हुआ।
1689-अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की। 1
1874-बम्बई में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार शुरू हुई।
1946-डॉ.राम मनोहर लोहिया की अगुआई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत हुई।  
1947-विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया।
1955-पश्चिमी जर्मनी नाटो का हिस्सा बना।
1975-पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी।
1993-.दक्षिणी अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से 300 लोगों की मौत।
2002-रूस के कास्पियस्क क्षेत्र में एक हॉलीडे परेड के दौरान रिमोट नियंत्रित बम विस्फोट होने से 130 लोग मारे गये।
2004-चेचेन्या के राष्ट्रपति अखमद कादरोव बम विस्फोट में मारे गये।
2006-यूरोपीय देश एस्टोनिया में यूरोपीय संविधान को मंजूरी मिली।
2009-नासा ने चंद्रमा पर पानी की खोज के लिए टोही यान भेजा।
2012-अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को समर्थन दिया।
2012-रूस का एक विमान लापता हुआ जिसमें 45 यात्री सवार थे।

नौ मई को देश और दुनिया में जन्म महत्वपूर्ण व्यक्ति

1540-मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप सिंह का जन्म हुआ।

1836- फ्रांस के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ फ़र्डिनांड मोनोयेर का जन्म  हुआ।

1866-महान राजनेता, समाज सुधारक एवं विचारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म हुआ।

नौ मई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्ति के निधन

1986-पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे का निधन हुआ।

1995-हिन्दी के प्रसिद्ध निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का निधन 1995 में हुआ।

2004- चेचेन्या के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन हुआ।
2014-प्रसिद्ध राजनेता एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन जनार्दन रेड्डी का निधन हुआ।

Shobha Ojha

Recent Posts

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

18 hours ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

23 hours ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

23 hours ago

बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर सरकारी खजाने से एक पैसा भी खर्च नहीं किया गयाः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी तथा सुशासन और कुशासन…

24 hours ago

पहली बार विधायक बनीं, अब दिल्ली CM:RSS ने नाम बढ़ाया, जानें कौन हैं रेखा गुप्ता

संवाददाताः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रिय सदस्य रहीं 50 वर्षीय रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं CM हैं। बीजेपी…

2 days ago

आयुष्मान योजना को मंजूरी, विधानसभा के पहले दिन कैग की पेंडिंग रिपोर्ट पेश होंगी, दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक में लिये गये कई अहम फैसले

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के छह घंटे बाद अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों…

2 days ago