विदेश डेस्क
दिल्लीः वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुनियाभर में अब तक इसके कारण 2.71 लाख लोगों की मौत हो चुकी है तथा 38.76 लाख लोग इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं।
विश्व महाशक्ति कहे जाने वाले अमेरिका ने इसने सबसे अधिक कहर बरपाया है। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में कोरोना से अब तक 12.60 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 75781 लोग इसके कारण जान गंवा चुके हैं। कोविड-19 के कारण होने वाली मौत के मामले में इंग्लैंड अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। यहां इस जानलेवा विषाणु के कारण अब तक 30689 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2.08 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। मौत के मामले में यूरोपीय देश इटली तीसरे नंबर पर है। यहां पर कोरोना ने अब तक 29998 लोगों की जान ले ली है। वहीं 2.16 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। कोरोना ने यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी की भी स्थित बदतर कर दी है। फांस में कोरोना से अब तक 25990 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं 1.75 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। जर्मनी में जहां 1.70 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं। वहीं यहां अब तक कोविड-19 के कारण 7392 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा रूस में कोरोना से अब तक 1.88 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 1723 लोगों ने जान गंवाई है।
चेन्नईः करीब डेढ़ साल बाद AIADMK एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने…
दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया हैं। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए कुछ लोग एसी चलाने लगे…
दिल्लीः अभी तक लाइलाज पार्किंसंस से ग्रसित मरीजों के लिए अच्छी खबर है। ट्रीटमेंट की दो विधियों से इस रोग…
दिल्लीः इस समय सोना खूब चमक रहा है। यह शुक्रवार को यानी 11 अप्रैल को अब तक के सबसे ऊंचे…
मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की बहु प्रतीक्षित फिल्म सिकंदर रुपहले पर्दे पर दम तोड़ने लगी है।…
वाशिंगटनः अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार तेज होते जा रहा है। अमेरिका ने कहा कि उसने चीन पर…