दिल्लीः सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने विदेश के कुछ चुनिंदा गंतव्यों की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है, लेकिन यह बुकिंग सिर्फ उन यात्रियों के लिए शुरू हुई है, जो वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ाने बंद होने से पहले भारत आये थे और यहां फंस गये थे।
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पांच को घोषणा की थी कि विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए जाने वाली विशेष उड़ानों से जाने के लिए विदेशी यात्री यात्रा करने के लिए टिकट बुक करा सकेंगे। ये वैसे यात्री होंगे जो अंतरष्ट्रीय उड़ानें बंद होने से पहले भारत आये थे और यहां फंस गये हैं। उन्होंने कहा कि विमान के यहां से जाते समय खाली ले जाने की बजाय उसमें संबंधित देशों के इच्छुक यात्रियों को ले जाया जा सकता है।
सूत्रों ने छह की देर रात बताया कि एयर इंडिया ने इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी है।एयर इंडिया का विशेष विमान गुरुवार को कोच्चि से अबुधाबी, दिल्ली से सिंगापुर और कालीकट से दुबई की उड़ानें उपलब्ध हैं। वहीं आठ मई को दिल्ली से सैनफ्रांसिस्को और मुंबई से लंदन, नौ मई को मुंबई से नेवार्क, 10 मई को दिल्ली से शिकागो और दिल्ली से लंदन, 11 मई को दिल्ली से वॉशिंगटन और दिल्ली से लंदन तथा 12 मई को मुंबई से लंदन और दिल्ली से सैनफ्रांसिस्को के लिए यात्री टिकट बुक करा सकते हैं।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…