केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय बुधवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया कि इस निर्यात में वस्तु और सेवा दोनों का निर्यात शामिल है। इसी अवधि में कुल आयात 6.33 प्रतिशत घटकर 598.61 अरब डालर रह गया। वित्त वर्ष 2019- 20 में व्यापार घाटा 70.16 अरब डॉलर रहा है। वित्त वर्ष 2019-20 के मार्च में कुल वस्तु निर्यात 34.57 प्रतिशत घटकर 21 अरब 41 करोड़ डालर रह गया है। मार्च 2019 में यह आंकड़ा 34.72 प्रतिशत था। आलोच्य माह में लौह अयस्क के निर्यात में 58.43 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इसके अलावा सभी क्षेत्रों में गिरावट दर्ज की गई है। खल के निर्यात में 45.48 प्रतिशत, इंजीनियरिंग में 42.32 प्रतिशत, रत्न और आभूषण में 41.05 प्रतिशत, चमड़ा में 46.78 प्रतिशत, कपड़ा में 34.91 प्रतिशत, कालीन में 34.72 प्रतिशत, चाय में 33.74 प्रतिशत, चावल में 31.12 प्रतिशत और प्लास्टिक में 35.67 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
अप्रैल 2019 से मार्च 2020 तक कुल वस्तु निर्यात 4.71 प्रतिशत घटकर 314.31 अरब डॉलर का रहा है, इससे पिछले वित्त वर्ष में यहां आंकड़ा 330.08 अरब डालर का था। इस माह में कुल आयात 31.16 अरब डॉलर रहा है। इसमें 28.72 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। मार्च 2019 में आयात का आंकडा 43.72 अरब डालर रहा था। वित्त वर्ष 2019-20 में कुल आयात 467.19 अरब डालर रहा था। इससे पिछले वित्त वर्ष में 514.08 अरब डालर का आयात किया गया था। इसमें 9.12 प्रतिशत गिरावट आई हैFacebookTwitterWhatsAppFacebook MessengerViberWeChatCopy LinkShare
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…
दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…
अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…
वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…