महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के मामले को देखते हुए अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित उरुग्वे के राष्ट्रपति तबरे वाजक्वेज ने देशभर में आपातकाल लागू करने की घोषणा की है।
राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी गयी है। वेबसाइट पर जारी आदेश में कहा गया है कि महिलाओं के खिलाफ हाल के दिनों में हिंसा में बढ़ोतरी और राष्ट्रीय स्तर पर लिंग आधारित हिंसा के कारण फैली अशांति को देखते हुए राष्ट्रपति ने आपातकाल लगाने की घोषणा की है। महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों तथा जेलों में अभियान भी चलाया जाएगा। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में लिंग आधारित हिंसा के प्रतिदिन 108 मामले दर्ज किये जा रहे है। इसके अलावा नारीवादी संगठनों के प्रतिनिधियों का दावा है कि पिछले एक साल में पुरुषों ने 35 महिलाओं की हत्या कर दी तथा इनमें से तीन महिलाओं को क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान मार दिया गया था।
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…