Subscribe for notification

सर्दी ने लोगों का किया बुरा हाल

दिल्लीः दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी सहित पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है। यहां पर 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में 14 दिसम्बर से शीतलहर का प्रकोप शुरू हुआ था और अगले तीन दिनों तक यहां के लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी में 28 दिसंबर को सर्दी ने 120 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 28 दिसंबर को यहां पर न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 29 दिसंबर को यहां पर अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे यहां के आया नगर में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री, दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में 3.0 डिग्री, नरेला में 2.0 डिग्री, सफदरजंग में 2.0 डिग्री और पालम में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने कहा कि यहां पर एक और दो जनवरी को ओलावृष्टि होने की उम्मीद है। विभाग का मानना है कि तीन जनवरी तक पहाड़ी क्षेत्रों में जोरदार हिमपात होने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, झारखंड तथा राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। हरियाणा के हिसार में छह साल में दूसरी बार न्यूनतम तापमान शून्य से भी नीचे चला गया। राजस्थान के पांच शहरों फतेहपुर, माउंट आबू, जोबनेर, सीकर और चुरू में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे आ गया। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माउंट आबू में बर्फ की परत जमी हुई है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में भी ठंड के कारण लोगों का बुरा है।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों को बेहाल कर रखा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बने रहने के कारण विश्व प्रसिद्ध डल झील समेत अधिकांश जलस्त्रोतों के पानी जम गए हैं। हिमाचल प्रदेश में छह स्थानों केलंग, कल्पा, मनाली, कुफरी, सुंदरनगर व सोलन में तापमान जमाव बिंदु से नीचे है। लाहुल स्पीति में स्पीति नदी और किन्नौर में सतलुज नदी में कुछ जगहों पर पानी जम गया है। कुफरी, मनाली, सोलन, भुंतर, सुंदरनगर समेत कई जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

admin

Recent Posts

गेहूं पर MSP 150 रुपये बढ़ी, दाम 2,425 रुपये क्विंटल, सरसों-तिलहन में 300 रुपये का इजाफा, चना, मसूर, जौ और कुसुम में भी हुई बढ़ोतरी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…

2 days ago

दीपावली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई का तोहफा, सरकार ने की डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानें अब कितनी मिलेगी सैलरी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…

2 days ago

उमर अब्दुल्ला बने केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री, जानिए अब्दुल्ला परिवार की पूरी कहानी

श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…

2 days ago

पाकिस्तान की धरती से पाकिस्तान और चीन पर बरसे जयशंकर, सीमा पार आतंकवाद, संप्रभुता…जानें किन-किन मुद्दे पर पड़ोसी मुल्कों को लगाई फटकार

इस्लामाबाद: भारत के विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान की धरती से चीन और पाकिस्‍तान को कड़ा…

2 days ago

झारखंड में दो चरणों में होगा मतदान, 13 और 20 नवंबर को होगी वोटिंग, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में विधानसभा की 81 सीटों पर…

3 days ago