मेक्सिको के यूरिआंगटो शहर में गोलीबारी में छल लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य लोग घायल हो गये हुए हैं।
स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बंदूकधारियों ने 28 दिसंबर को सुबह सवा तीन बजे मध्य यूरिआंगटो में बर्लाडेरो के नजदीक एक गैस स्टेशन पर पर गोलीबारी की, जिसमें छह लोग मारे गये तथा पांच अन्य घायल हो गये।
यूरिआंगटो के महापौर दफ्तर के अनुसार पुलिस ने घटना स्थल पर पांच लोगों के शव तथा छह अन्य लोगों को घायल अवस्था में पाया। घायलों में से एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी, जबकि बाकी पांच घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here