सलमान खान नाम उन गिने चुने अभिनेताओं में शुमार किया जाता है , जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को दीवाना बना रखा है।
बॉलीवुड में दबंग खान के नाम से प्रसिद्ध सलमान को फिल्मी दुनिया में आये तीन दशक हो गये हैं, लेकिन आज भी वह अभिनय के नये शिखर को छूते जा रहे है। 27 दिसंबर 1965 में मुंबई में जन्मे सलमान खान मूल नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है। सलमान के पिता सलीम खान फिल्मी दुनिया के जाने-माने पटकथा लेखक और डॉयलाग

मुंईः सलमान खान आज 54 साल के हो गये। 27 दिसंबर 1965 में मुंबई में जन्मे सलमान खान मूल नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है। सलमान के पिता सलीम खान फिल्मी दुनिया के जाने-माने पटकथा लेखक और डॉयलाग राइटर है। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण सलमान खान का रूझान फिल्मों की ओर हो गयी और वह अभिनेता बनने का सपना संजोने लगे।
सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 1988 में प्रदर्शित फिल्म बीबी हो तो ऐसी बतौर सहायक अभिनेता के तौर पर की थी। इस फिल्म में सलमान खान की छोटी सी भूमिका निभायी थी। इसके बाद उन्हें 1989 में राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म मैने प्यार काम में काम करने का मौका मिला। युवा प्रेम कथा पर आधारित इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुयी और इस फिल्म के लिये सलमान खान को सर्वश्रेष्ठ मेल डेब्यू अभिनेता का फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला। इस फिल्म के बाद सलमान दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में कुछ हद तक सफल हो गये।
साल 1991 में सलमान के सिने करियर की एक अहम फिल्म सनम बेवफा प्रदर्शित हुई और इसी साल उनकी और एक सुपरहिट फिल्म साजन प्रदर्शित हुई।इस फिल्म में सलमान की जोड़ी माधुरी दीक्षित के साथ काफी पंसद की गई। इस फिल्म में सलमान ने सोमांस के साथ भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद 1994 में राजकुमार संतोषी निर्देशित बनी फिल्म अंदाज अपना अपनामें सलमान के अभिनय का नया रंग देखने को मिला। इस फिल्म के जरिये वह सिर्फ रूमानी भूमिका निभा सकने वाले अभिनेता की छवि को काफी हद कामयाब रहे। इस फिल्म में सलमान ने आमिर खान के साथ मिलकर अपने हास्य अभिनय से दर्शकों को खूब लोट-पोट किया।
साल 1994 सलमान खान के फिल्म करियर के लिए एक अहम साल साबित हुआ। इस साल में सलमान खान को एकबार फिर से राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म हम आपके हैं कौन में नजर आये। पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में सलमान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया और फिल्म ने सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित स्थापित करने में कामयाब रही और इसे ऑल टाइम ग्रेटेस्ट हिट्स में फिल्मों में शुमार हो गयी।
इसके बाद सलमान ने 1997 में प्रदर्शित हुई फिल्म जुड़वा में दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित किया। साल 1998 में सलमान खान ने अपने भाई सोहैल खान के निर्देशन में बनी फिल्म ..प्यार किया तो डरना क्या..में काम किया और फिल्म सिनेमा घरों में सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट काजोल थीं। साल 1999 सलमान के फिल्मी करियर में एक और अहम साल साबित हुआ। इस साल उनकी फिल्म हम दिल दे चुके सनम रिलीज हुई। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान की जोड़ी ऐश्वर्या राय के साथ काफी पसंद की गई। इस फिल्म में अजय देवगन जैसे संजीदा अभिनेता की उपस्थिति में भी सलमान के अभिनय को दर्शको ने काफी सराहा।
2003 में सलमान की सुपरहिट फिल्म तेरे नाम सिनेमा घरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में सलमान ने रोमांस के साथ ही भावपूर्ण अभिनय कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसी साल वह बागवान फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए। इस फिल्म छोटी सी भूमिका में होने के बावजूद सलमान दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खिंचने में कामयाब रहे।
इसके बाद साल 2005 में प्रदर्शित फिल्म मैने प्यार क्यूं किया में सलमान कैटरीना कैफ के साथ नजर आए और दर्शकों ने दोनों को काफी पसंद किया। इसी साल सलमान फिल्म नो इंट्री और 2007 मेंफिल्म पार्टनर में हास्य कलाकार की भूमिका में नजर आए। इसके बाद 2008 में फिल्म वांटेड सिनेमा घरों में रिलीज हुई। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म सलमान के फिल्मी करियर में अभूतपूर्व परिवर्तन लेकर आई। इस फिल्म में सलमान ने माचोमैन की भूमिका निभाई और सलमान के इस अंदाज को दर्शकों ने सर आंखो पर चढ़ा लिया।
साल 2010 में सलमान ने अपने भाई अरबाज खान की फिल्म दबंग में काम किया। अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान ने एक बार फिर से अपनी माचोमैन की छवि को दर्शकों के बीच पेश किया और फिल्म सुपरहिट साबित हुई। फिल्म ने 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की। साल 2011 सलमान के लिये उपलब्धियों भरा हुआ साल रहा। इस साल सलमान की रेड्डी और बाडीगार्ड जैसी फिल्में रिलीज हुई, जिसने सिनेमा घरों में 150 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर नया इतिहास रच दिया। साल 2012 में सलमान की एक था टाइगर और दबंग- 2 जैसी फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की।
इसके बाद 2014 सलमान की जय हो और किक जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी है। फिल्म किक सिनेमा घरों में 233 करोड़ रूपये की कमाई करने में कामयाब रही। सलमान की 2015 में बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और फिल्म बजरंगी भाईजान सलमान करियर की अबतक सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी। बजरंगी भाईजान ने सिनेमा घरों में 320 करोड़ की कमाई की , तो सलमान की दोहरी भूमिका वाली फिम प्रेम रतन धन पायो ने 207 करोड़ से अधिक की कमाई की।
इसके अलावा 2016 में रिलीज हुई सलमान की फिल्म सुल्तान ने 300 करोड़ की कमाई की। साल 2017 में सलमान की फिल्म टयूबलाइट और टाइगर जिंदा है प्रदर्शित हुयी। टाइगर जिंदा है ने बॉक्स ऑफिस पर 339 करोड़ की कमाई की। इसके अलावा 2018 में सलमान की फिल्म रेस-3, 2019 में भारत और दबंग- 3 प्रदर्शित हुयी है। फिल्म दबंग-3 अबतक सौ करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। सलमान इन दिनों फिल्म राधे में काम कर रहे हैं।
मौजूदा समय में सलमान गिनती बॉलीवुड के उन गिने चुने अभिनेताओं में होती है, जो अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। प्रखर प्रहरी की ओर से सलमान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here