पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के सौम प्रांत में हुए आतंकवादी हमले में 35 लोग मारे गये जिसमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। राष्ट्रपति रोच मार्क ने कहा कि इस क्रूर हमले में 35 नागरिकों की मौत हो गयी जिसमें अधिकतर महिलाएं हैं। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। उधर, सेना ने अभियान चलाकर 80 आतंकवादियों को मार गिराया और महत्वपूर्ण उपकरण और वाहन जब्त कर लिये। सेना की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस हमले में सेना के चार सैनिकों की मौत हो गयी। इसके अलावा लगभग 20 सुरक्षा अधिकारी घायल हुए हैं। इस हमले के मद्देनजर राष्ट्रपति रोच मार्क ने देश में 48 घंटों के लिए राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अरबिंदा में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के पीड़ित नागरिकों और सैनिकों की याद में मैंने 25 दिसंबर बुधवार की मध्यरात्रि से देश में अगले 48 घंटों के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। आपको बता दें कि बुर्किना फासो 2016 से अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े इस्लामी समूहों का सामना कर रहा है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…
श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…
इस्लामाबाद: भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान की धरती से चीन और पाकिस्तान को कड़ा…
दिल्लीः महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में विधानसभा की 81 सीटों पर…