Subscribe for notification

नाइजीरिया में बोको हरम के ठिकानों पर हवाई हमला

नाइजीरियाई वायु सेना (एनएएफ) ने नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी राज्य बोरनो में हवाई हमले करके बोको हरम के शिविरों को नष्ट कर दिया है।  एनएएफ के प्रवक्ता इबिकुनले दरमोला ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वायु सेना के अभियान में कई बोको हरम के कई लड़ाकू भी मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान बोरनो के सामबिसा जंगली क्षेत्र के नगोस्के में पिछले सोमवार को शुरू हुआ था।  उन्होंने कहा कि बोको हरम के आतंकवादियों के खिलाफ वायु सेना का अभियान जारी रखेगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई होती रहेगी। आपको बता दें कि नाइजीरिया का उत्तर-पूर्व इलाका दशकों से बोको हरम के कब्जे में रहा है और इस समूह के आतंकवादी आतंक फैलाते रहे हैं। बोको हरम के आतंकवादियों ने इस इलाके में सेना पर कई हमले किए हैं जिनमें सैकड़ों सैनिक और आम लोग मारे गये हैं।

admin

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

10 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

10 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

23 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

24 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

24 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago