दिल्ली में शिवाजी  ब्रिज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने के कारण मंगलवार को तीन लोगों की मौत हो गयी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि  भागलपुर-दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस से दिल्ली आए बिहार के बांका जिला  निवासी अरुण (40) और उसके परिवार के सदस्य तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन पर उतरे  थे और वे लोग रेल पटरी के किनारे चलते हुए बहादुरगढ़ के लिए ट्रेन पकड़ने के  लिए शिवाजी ब्रिज स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली से रवाना  हुई एक ट्रेन यहां से गुजर रही थी और वे लोग उसकी चपेट में आ गये। इस हादसे में  अरुण सकुशल बच गया , लेकिन अन्य पांच लोग घायल हो गये। घायलों को तत्काल  राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया , जहां तीन लोगों की मृत्यु हो गयी। मृतकों  की पहचान अल्का (36) , लवली (13) और प्रिया (8) के रूप में की गयी है। दो अन्य  शांति देवी (38) और नीतू (8) के पैर और सिर में गंभीर चोटें आयी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here