Subscribe for notification

सीएबी को लेकर अमित शाह का पुतला दहन

पटना –आम आदमी पार्टी के द्वारा ऐतिहासिक कारगिल चौक पटना में CAA कानून को वापस करने तथा NRC को खत्म करने के लिए भारत के गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना जिला अध्यक्ष चौधरी ब्रह्म प्रकाश सिंह यादव ने की।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू ने कहा कि CAA (सिटीजन एमेंडमेंट एक्ट) नागरिकता संशोधन कानून भारत के संविधान की आत्मा,” प्रस्तावना” पर कुठाराघात है। संविधान की प्रस्तावना में पंथ निरपेक्षता, धार्मिक स्वतंत्रता और ब्यक्ति की गरीमा पर यह कानून सीधा वार किया है। समय रहते यदि इस कानून को वापस नहीं किया गया तो देश और आम आवाम को भारी नुकसान पहुचेगा। अच्छे दिन का सपना दिखाकर बहुमत हासिल करने वाली सरकार ने इस कानून से भारत के संघीय ढांचा पर हमला कर जनादेश के पीठ में छूरा भोंका है। आजादी के पचहत्तर सालों में पाकिस्तान ने कभी CIA कभी आतंकवादी गतिविधियां तथा हजारों हजार करोड़ रुपये लगाकर भी भारत को जितना अस्थिर नहीं कर पाया और यहाँ के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ नहीं पाया उससे ज्यादा नुकसान केंद्र सरकार ने इस CAA कानून को लाकर कर दिया है।

साहू ने कहा कि CAA कानून से सबसे ज्यादा बिहार वाशियों को घाटा होगा क्योंकि आसाम में NRC से बाहर किए गए 19 लाख लोगों में से 7 लाख मुसलमानों को छोड़ कर 12 लाख लोगों में ज्यादातर बिहारी हैं उसमें भी अधिकांश गरीव लोग है।

उन्होंने कहा भाजपा की माने तो वंशवादी-भ्रष्टाचारी कांग्रेस की डॉ मनमोहन सिंह की सरकार में जब कच्चे तेल की किमत अधिकतम स्तर पर थी तब GDP का दर 10.50 % था लेकिन अब ईमानदार राष्टवादी सरकार में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की किमत न्यूनतम स्तर पर होने के बावजूद GDP का दर 4.5 पर पहुंच जाना एक भयानक आर्थिक संकट तथा आर्थिक त्रासदी है। इससे उबरने के लिए भारत सरकार के पास कोई ठोस उपाय नहीं है। बेरोजगारी चरम पर है। लूट,हत्या और नाबालिग बेटियों के साथ दूष्कर्म के घटनाओं से देश उबल रहा है।

साहू ने कहा कि नोटबंदी एवं जीएसटी के दंश से व्यवसायी और जनता सभी कराह रहे हैं और सरकार के पास अच्छे दिन बताने या इन समस्याओं के निराकरण का कोई उपाय नहीं है। बेवस सरकार भावनात्मक मुद्दे उछाल कर देश को गुमराह करना चाहती है और नौजवानों को भटकाव के रास्ते पर छोड दी है। CAA कानून इसी कडी का हिस्सा है। इस कानून से हिंदु, मुसलिम,सिख, ईशाई में से किसी का भी भला नही होने वाला है। यह कानून समाज एवं राष्ट्र में विद्वेष फैला कर केंद्र की सरकार समाज को बांटना चाहती है और देश को तोडना चाहती है, जो ठीक नहीं है। भारत सरकार को देश की उबलती हुई परिस्थितियों और चुनौतियों को गंभीरता एवं संवेदना पुर्वक विचार करना चाहिए तथा विशेष संसद सत्र बुलाकर CAA कानून को वापस कर लेना चाहिए तथा NRC को खत्म कर देना चाहिए। वरना अंतरराष्ट्रीय कानून की दखलअंदाजी भारत की संप्रभुता को भारी नुकसान पहुँचायेगी।

कहा कि जनता की ताकत सबसे बड़ी ताकत है और आज यदि जनता सड़क पर है तो इस कानून को बापस लेना चाहिए। छद्म राष्ट्रवाद के आड़ में राष्ट्र को तोड़ना चाहती है।

मौके पर प्रदेश सचिव ई० उमा शंकर, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लोकेश सिंह, कार्यालय प्रभारी कृष्ण मुरारी, प्रदेश प्रवक्ता गुल्फिंसा यूसुफ, अंजुम वारी, शाहनवाज, धर्मेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

admin

Recent Posts

मिलावट से सेहत को खतराः कहीं आपकी कॉफी में गोबर तो नहीं, 30% फूड सैंपल टेस्ट में फेल, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

दिल्लीः इस समय त्योहारों का सीजन चल रहा है और दुर्गापूजा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों के समय में खाद्य…

4 hours ago

Shardiya Navratri 2024ः नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघण्‍टा की पूजा से बढ़ता है आत्‍मविश्‍वास, जानें पूजाविधि, पूजा मंत्र और आरती

दिल्ली: आज दिन शनिवार और शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन मां चंद्रघण्टा की पूजा की जाती…

4 hours ago

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

2 weeks ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

3 weeks ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

3 weeks ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 weeks ago