छात्रों का प्रदर्शनः नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र शुक्रवार को संसद की ओर कूच कर रहे थे, तभी विश्वविद्यालय परिसर के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों से उनकी झड़प हो गयी, जिसमें कई छात्र घायल हो गये।

विश्विद्यालय के एक छात्र ने बताया कि छात्रों के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने पहले पानी की बौछार की और फिर आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठिया बरसायीं जिसमे  50 से अधिक छात्र घायल हुए है। घायलों को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छात्रों का कहना है कि संविधान को बचाने के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ जामिया गर्ल्स होस्टल की छात्राओं ने गुरुवार शाम को प्रदर्शन किया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here